दिनांक -3 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विज्ञान सप्ताह के समापन समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा,उप-प्रधानाचार्य नवीन कुमार, प्रभारी -अशोक सिंह एवं विज्ञान प्रमुख आचार्य राजेश कुमार के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर बहन आकांक्षा ने अंग्रेजी में एवं शुभलक्ष्मी ने हिन्दी में प्रफुल्ल राय के जीवन पर प्रकाश डाला। विज्ञान के महत्व पर जेम्स व्योम ने एवं एआई की उपयोगिता पर भैया युवराज ने प्रकाश डाला। भैया सचिन और आशीष ने पृष्ठ तनाव और वायुदाब के प्रभाव को एक प्रयोग के द्वारा दिखाया।
कक्षा षष्ठ की बहनों द्वारा भोजन के अवयव की उपयोगिता पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों की वाहवाही बटोरी। विज्ञान आचार्य राणा प्रताप सिंह ने जंगल और जंगली जानवर की उपयोगिता को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। भैया -बहनों के ज्ञान के विकास के लिए कक्षा -तृतीय से द्वादश तक के भैया -बहनों के बीच प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सही उत्तर देने वाले भैया -बहनों को एक -एक पौधा देकर पुरस्कृत किया गया।जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण के प्रति भैया -बहनों को जागरूक बनाना है।
प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भैया -बहनों के अंदर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को जागृत करने के लिए प्रत्येक वर्ष विज्ञान सप्ताह का आयोजन होता है। विद्यालय के सभी विज्ञानाचार्य का सम्मिलित प्रयास का प्रतिफल है कि इस बार युवा वैज्ञानिक (युविका) के रूप में बहन साक्षी इसरो द्वारा चयनित हुई। जिसका पंद्रह दिन का प्रशिक्षण इसरो केन्द्र हैदराबाद में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी विज्ञानाचार्य का भरपूर योगदान रहा।

