0 Comments

दिनांक 7 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के भैया बहनों के अभिभावकों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ,उप प्रधानाचार्य ,प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य ,आचार्य एवं दीदी जी के साथ एक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य रामाकांत राणा, उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार , कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अभिभावक बड़ा बाबू तिवारी एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली ने दीप प्रज्वलन किया ।

इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालयी व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यालय में भैया बहनों के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाता है एवं अपने सुझाव में कहा कि वाहन के क्षेत्र का विस्तार किया जाए ताकि दूर से भी भैया बहन आसानी से आ सके।

अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि भैया बहनों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान ,संवेदनशील,चरित्रवान बनाना भी आचार्य एवं दीदी जी का ही उत्तरदायित्व होता है वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बड़ा बाबू तिवारी ने कहा जहां विद्यालय भैया बहनों को ज्ञान, संस्कार ,अनुशासन ,आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति प्रदान करता है वही माता-पिता का भी कर्तव्य है कि उन्हें जीवन मूल्य और चरित्र की शिक्षा दे तभी उनका समग्र विकास हो पाएगा।

मौके पर श्री गयाली जी ने कहा कि अभिभावकों को अपने पुत्र पुत्री पर प्रत्येक दिन कुछ समय अवश्य देना चाहिए ताकि उनकी शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहे। इस कार्यक्रम में विपिन यादव ,सुजीत सिन्हा, संगीता देवी ,राधा तिर्की ,रश्मि मिश्रा, रामबाबू यादव, लक्ष्मी कुमारी सिंह ,यशोदा देवी, समीर चौरसिया, ललिता देवी ,लाला प्रसाद रवानी, गौर चंद्र रवानी, प्रवेश पांडे ,वरुण कुमार, नीलम दत्ता, सपन कुमार गुप्ता, अशोक चौरसिया ,मुक्तेश्वर पासवान ,अनिल चौहान, सुजीत विश्वकर्मा ,विजय महतो ,लखेश्वर महतो , सहदेव साहू, राम किशोर तिवारी, मुकेश शर्मा सहित 94 अभिभावक बंधु भगिनी उपस्थित हुए थे।

Share:

Categories: