0 Comments

दिनांक -16 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में नवदुर्गा का भव्य पूजन आयोजित हुआ। सर्वप्रथम नवदुर्गा के रूप में सुसज्जित शिशु वाटिका की बहनों का चरण प्रक्षालन प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा, प्रभारी -अशोक सिंह एवं आचार्य अनूप पाण्डेय द्वारा किया गया। विद्यालय की दीदी जी द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया।

भैया -बहनों द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस भव्य आयोजन से भैया -बहन भावविभोर हो गए। आचार्य -दीदीजी द्वारा नवदुर्गा की सामूहिक आरती की गई। प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने अपने संबोधन में कहा कि इन छोटी बहनों को दुर्गा के रूप में देखकर अभिभूत हूंँ।

प्रत्येक मानव में अदृश्य शक्ति के रूप में मांँ दुर्गा नौ रूपों में विराजमान होती हैं। अपने अंदर जड़ता और अज्ञानता रूपी राक्षस को इन्हीं अदृश्य शक्ति को जागृत कर नाश करना ही सच्ची आराधना है। प्रबंधकारिणी समिति की ओर से सबको दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी दीदीजी एवं आचार्य बंधु-भगिनी की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

Categories: