0 Comments

दिनांक 5 जुलाई 2026 को विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वाधान में विद्या विकास समिति झारखंड के द्वारा 37 वां क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर राजकमल ,सरस्वती विद्या मंदिर भूली एवं सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह से कूल 30 भैया- बहन भाग लिए थे।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के 10 बहनों ने भाग लिया था जिसमें 9 बहनों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र में अपना रौशन किया है वहीं एक बहन को रजत पदक प्राप्त किया है।

अंडर 14 में बहन सान्वी सुमन 32 के जी स्वर्ण पदक, पीहू राय 36 के जी स्वर्ण पदक, जेम्स व्योम 44 के जी स्वर्ण पदक, अंशिका कुमारी 93 के जी स्वर्ण पदक, वही अंडर 17 में दीपा कुमारी 40 के जी स्वर्ण पदक, खुशी कुमारी 52 के जी स्वर्ण पदक, नंदनी कुमारी 44 के जी स्वर्ण पदक , अदिति साव 70 के जी स्वर्ण पदक, आंचल कुमारी 70 के जी स्वर्ण पदक एवं पायल कुमारी 48 के जी ने रजत पदक प्राप्त किया है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सभी बहने अक्टूबर नवंबर में नेशनल लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी । विद्यालय के इस उपलब्धि पर सभी भैया बहनों एवं आचार्य दीदी जी में हर्ष व्याप्त है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश मंडल प्रांतीय खेलकूद के संरक्षक व देवघर विभाग के विभाग प्रमुख ,नीरज कुमार लाल धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख एवं सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के सचिव ,पप्पू सिंह क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता के खेल पर्यवेक्षक एवं शारीरिक आचार्य विद्या मंदिर राजकमल , रामाकांत राणा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह उत्तम गयाली विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के माननीय सदस्य ,सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के सौरभ सुमन व विनोद कुमार सिंह स्थानीय विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति सदस्य के साथ प्रधानाचार्य श्रीमान संतोष कुमार झा सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा , धनबाद जिला जूडो एसोसिएशन के निर्णायक सुदीप चक्रवर्ती ,सुश्री पलक प्रमा, अक्षय कुमार , आचार्य प्रवीण कुमार दास, आचार्या सुश्री नमिता कुमारी ने अपना निर्णायक का कार्यभार संभाला। यह कार्यक्रम जूड़ो एवं कुराश के खेल अधिकारी श्रीमान पप्पू कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी अशोक कुमार सिंह ,मानिक सेन कार्यक्रम प्रमुख, पंकज कुमार गुप्ता ,विकास कुमार गुप्ता ,राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार दुबे ,पीयूष कुमार बेरा एवं राजू कुमार उपस्थित थे I

Share:

Categories: