0 Comments

दिनांक 12 जुलाई 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के एक भैया ऐशिक चंद्र एवं एक बहन साक्षी लाला को विद्या विकास समिति झारखंड रांची के द्वारा सम्मानित किया गया ।ज्ञात हो प्रत्येक वर्ष विद्या विकास समिति झारखंड प्रतिभा सम्मान का आयोजन करती है इसमें मैट्रिक तथा द्वादश में झारखंड में टॉप 10 लाने वाले अथवा किसी विशिष्ट प्रतियोगिता में विशिष्ट अंक लाने वाले भैया बहन को माननीय प्रदेश सचिव व संगठन मंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाता है ।

इस बार ऐशिक चंद्र जिन्होंने कक्षा 12 में 93% से अधिक प्राप्तांक प्राप्त कर इसमें जगह बनाई वहीं साक्षी लाला ने भारतीय इसरो द्वारा आयोजित युवा वैज्ञानिक प्रतियोगिता में पूरे झारखंड में स्थान लाकर झारखंड का मान बढ़ाया एवं पूरी गर्मी की छुट्टी इसरो के हैदराबाद सेंटर में वैज्ञानिकों के साथ रहकर अपनी ज्ञान को विकसित किया था ।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश सचिव नकुल चंद्र शर्मा एवं माननीय संगठन मंत्री ख्याली राम सह गणमान्य अधिकारियों ने दोनों भैया बहन, उनके माता-पिता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकांत राणा को सम्मानित किया। विद्यालय की उपलब्धि से सभी भैया बहनों एवं आचार्य दीदी जी के बीच खुशी की लहर है।

Share:

Categories: