दिनांक 1 जुलाई 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बीसी सीएल गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन महाप्रबंधक सह विद्यालय के पदेन अध्यक्ष सत्यकाम आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) दुबे कुमार पटेल, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) दीपक कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक ( सुरक्षा) शशि रंजन, समिति सदस्य उत्तम गयाली, प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर ‘क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया’ थीम पर आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता जो छह वर्गों में आयोजित हुई थी। उन्हें आज सम्मानित किया गया। मंच संचालन आचार्य पंकज गुप्ता ने किया।
अतिथि परिचय आचार्य अशोक सिंह ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आचार्य अनूप पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत अभियान पर एक मिशन की तरह कार्य करना चाहिए। सम्मान समारोह में समूह -1(नर्सरी से प्रथम) में वेद विश्वकर्मा को प्रथम,अनिषा को द्वितीय एवं विराज को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
समूह -2 (द्वितीय -तृतीय) में सुहानी को प्रथम, कुमार शिवांश को द्वितीय एवं विराट को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह -3 (चतुर्थ -पंचम) में अंश को प्रथम, योगिता को द्वितीय एवं अभिराज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह -4 (षष्ठ से अष्टम) में दिव्यांशिका को प्रथम, आलोक को द्वितीय एवं शिवान्या को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
समूह -5 (नवम -दशम) में इशिका को प्रथम, प्रिया को द्वितीय एवं खुशी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह -6 (एकादश -द्वादश) में अनमोल्या को प्रथम वैभवराम को द्वितीय एवं रितु को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके साथ-साथ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले आचार्य महेंद्र पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, प्रवीण दास एवं सुलेखा कुमारी एवं प्रधानाचार्य रामाकान्त को भी सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्ष से संबोधन में महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद ने कहा कि बीसीसीएल प्रतिवर्ष स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से एक जन जागरण का कार्य करता है। स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपना कर हम अपने विकास के साथ-साथ राष्ट्र का भी विकास करते हैं।
इस अभियान में विद्यालय का जो सहयोग हमें प्राप्त हुआ है,इसके लिए विद्यालय परिवार का हम अपने हृदयतल से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, विद्यालय के विकास में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा अवश्य ही हर संभव प्रयास किया जाएगा। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


