0 Comments

37वें अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता दिनांक 23 – 27 सितंबर 2026 को आदित्य प्रकाश जलान टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज कुदलुम रांची, झारखंड में आयोजित हुआ, इस प्रतियोगिता में विद्यालय की बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 9 बहनों ने प्रतिभागी किया, जिनमें से तीन बहनों ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

कांस्य पदक प्राप्त करने वाली बहनों में U-17 दीपा कुमारी-40 कि. ग्रा.U-14अंशिका कुमारी +94 कि. ग्रा. एवं U-14जेम्स वियोम -44 कि. ग्रा. शामिल हैं। इन विजेता बहनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने वंदना स्थल पर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने कहा कि “खेल भावना हमें विकास की ओर ले जाती है। खेल के माध्यम से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास करते हुए अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की जूडो टीम को आगे बढ़ाने में जूडो कोच सुश्री नमिता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर प्रेरणा से बहनों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बहनों के नाम हैं—
U-19 आंचल कुमारी, +70 कि. ग्रा.
U-17अदिति साव,+72 कि. ग्रा.
U-17 खुशी कुमारी -52 कि. ग्रा.
U-17 नंदनी कुमारी,-44 कि. ग्रा.
U-17 दीपा कुमारी -40 कि. ग्रा.
U-14 जेम्स वियोम,-44 कि. ग्रा.
U-14 अंशिका कुमारी, +94 कि. ग्रा.
U-14 सान्वी सुमन,-32 कि. ग्रा.
एवं
U-14 पीहू राय -36 कि. ग्रा.
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बहनों को बधाई दी और पदक विजेता बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

“खेल है जीवन का आधार, मेहनत से मिलता है सम्मान अपार।”

Share:

Categories: