दिनांक 29 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के भैया बहनों के बीच माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में बाघमारा विधानसभा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित थी वर्ग प्रथम में कक्षा तृतीय से पंचम तथा वर्ग द्वितीय में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के 70 भैया बहन उपस्थित हुए। विजेता प्रतिभागियों को विधायक जी के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कक्षा तृतीय से पंचम तक में अभिराज शर्मा प्रथम, रोशनी कुमारी द्वितीय एवं क्षितिज कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि कक्षा षष्ठ से अष्टम तक में ज्योति प्रिया प्रथम, विनीता धीवर द्वितीय एवं दिव्यांशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। अपने उद्बोधन के क्रम में माननीय विधायक जी ने कहा कि शिक्षा में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सह शैक्षिक क्रियाकलापों में भी ध्यान देना चाहिए तभी शत प्रतिशत सफलता मिल सकती है।
मौके पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा, सोनू श्रीवास्तव, बंटी बाउरी, मनोज चौहान, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली, विनोद सिंह ,आचार्य अनूप कुमार पांडे, अजय कुमार पांडे, महेंद्र पांडे उपस्थित थे।