0 Comments

दिनांक -25 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संपूर्ण भारत में एक साथ प्रातः -11 बजे नमामि भारतम् के वंदन हेतु वंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा रचित वन्दे मातरम् का 150 वर्ष पूर्ण होने एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के पावन अवसर पर वन्दे मातरम् सामूहिक गायन का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यकाम आनंद महाप्रबंधक गोविंदपुर क्षेत्र संख्या -3,

विशिष्ट अतिथि दूबे कुमार पटेल, एपीएम गोविंदपुर क्षेत्र संख्या -3,अमित कुमार एजीएम,शैलेश तिवारी,मुरारी तांती,अध्यक्ष डीसीकेएस बीएमएस,प्रबंधकारिणी समिति सदस्य उत्तम गयाली, विनोद सिंह,सौरभ वर्णवाल,सिनीडीह मुखिया सुमन देवी व प्रतिनिधि बिट्टू चौहान,फुलारीटांड़ मुखिया दिलीप विश्वकर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मंच संचालन आचार्य पंकज गुप्ता ने किया। अतिथि परिचय आचार्य अजय कुमार पाण्डेय ने कराया। आचार्य अनूप पाण्डेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।

वन्दे मातरम् के महत्व पर आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी ने प्रकाश डाला। इसके बाद ठीक प्रातः -11 बजे सामूहिक वन्दे मातरम् का गायन हुआ। इसमें इस क्षेत्र के 1988 भैया -बहन, अभिभावक बंधु-भगिनी एवं गणमान्य बंधु -भगिनी सह गांधी स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के कई शिक्षक एवं विद्यार्थी सहभागी बने। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सत्यकाम आनंद ने कहा कि भारतमाता के सम्मान और वंदन के लिए वन्दे मातरम् का गायन का यह क्षण ऐतिहासिक सिद्ध होगा। सत्यनिष्ठा से किया हुआ हर कार्य हमारी सफलता का आधार है।

धन्यवाद ज्ञापन विनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी एवं कर्मचारी बंधु -भगिनी की विशेष भूमिका रही।

Share:

Categories: