दिनांक -25 सितंबर 2026 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संपूर्ण भारत में करोड़ों की संख्या में एक साथ प्रातः -11:00 बजे नमामि भारतम् के वंदन हेतु वंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा रचित वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में भी होगा। इसमें क्षेत्र के तकरीबन 2500 लोगों का एक साथ गायन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारी की चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने इसकी जानकारी दी ।