0 Comments

दिनांक 14 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा गुमला में आयोजित 37 वां चतुर्दिवसीय (9-12 सितंबर-2026) प्रांतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले भैया -बहनों को वंदना सभा में सम्मानित किया गया।

इस प्रतिस्पर्धा के (U-14) वर्ग में बहन अंशिका ने गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक, बहन कल्पना ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं बहन सिमरन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।(U-17) वर्ग में बहन पीहू ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।(U-19) वर्ग में बहन आशा ने 3000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक प्राप्त किया।

भैया कार्तिक ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत एवं 400 मीटर बाधा दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।4×100 रिले दौड़ में भैया अनुज, कार्तिक, हेमंत,जय,सूरज एवं अमित ने सामूहिक रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। शारीरिक एवं खेल आचार्य प्रवीण कुमार दास के कुशल मार्गदर्शन में कुल -16 पदक प्राप्त कर बहन वर्ग में ऑल ऑवर चैंपियनशीप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संरक्षक आचार्य धीरज कुमार एवं आचार्या नमिता कुमारी ने प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित भैया -बहनों का हौंसला बढ़ाया। स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त भैया -बहन क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने 7-9 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर जाएंगे। प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने भैया -बहनों के हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि खेल में भी आगे बढ़ने का बेहतर विकल्प होता है।

पूर्ण मनोयोग से किया गया कोई भी कार्य आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगा। वही राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता-2026 का भी आयोजन हुआ।

इसमें कक्षा -चतुर्थ से द्वादश के 103 भैया -बहन आचार्य जितेन्द्र दूवे (संगीत), अजय कुमार पाण्डेय एवं आचार्या सुतपा दास के संरक्षण में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी -अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र तिवारी के साथ -साथ अन्य आचार्य -दीदीजी उपस्थित रहे।

Share:

Categories: