0 Comments

दिनांक 8 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया । इसमें सरस्वती विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेला में बाल वर्ग प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया प्रतीक रवानी , सात्विक वर्धन एवं अनुराग कश्यप तथा गणित प्रयोग में तरुण वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया वीर अनुज साथ ही शिशु वर्ग में गणित प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बहन फलक पांडे को एवं सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हार टोली हजारीबाग में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता के विज्ञान मेला में तरुण वर्ग में भौतिकी प्रयोग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया रौनक रंजन तथा शिशु वर्ग विज्ञान प्रदर्श में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बहन आकृति चौरसिया को सम्मानित किया गया।

प्रांतीय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहन 28 से 30 सितंबर तक आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता ,जिसमें झारखंड एवं बिहार के भैया बहन सम्मिलित होते हैं ,रामगढ़ में सम्मिलित होंगे।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भैया बहनों के अंदर प्रचुर प्रतिभा होती है जिसे जागृत करना आचार्य का दायित्व होता है।

अब चयनित प्रतिभागी क्षेत्र स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। मौके पर विज्ञान प्रमुख आचार्य राजेश कुमार, अरविंद कुमार, राणा प्रताप सिंह, सुधीर कुमार दास, विनीता कुमारी ,सुतपा विश्वास एवं गणित के आचार्य मानिक सेन, संतोष पाठक, श्रवण कुमार दुबे ,धीरज कुमार ,अनिता कुमारी , महेंद्र पांडे उपस्थित थे

Share:

Categories: