दिनांक 25 जुलाई 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ,आचार्य राजेश कुमार शर्मा ,मानिक सेन ,अशोक कुमार सिंह के द्वारा महान वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह के दौरान विद्यालय के भैया बहन विज्ञान के क्षेत्र में तरह-तरह के क्रियाकलाप करेंगे वहीं इसी अवसर पर सप्ताह के अंतिम दिवस पर एक विज्ञान मेला का आयोजन भी किया जाएगा ।
विद्यालय के विज्ञान प्रमुख आचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि विज्ञान सप्ताह के माध्यम से बच्चों के बीच विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य किया जाता है साथ ही साथ समाज में संदेश दिया जाता है कि हम विज्ञान को अनदेखा कर नहीं चल सकते हैं हम इस पर जितना समय देंगे हम उतना ही बेहतर होंगे।
अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि विद्यालय के भैया बहनों में अपार क्षमता होती है वे बाल वैज्ञानिक होते हैं उन्हें वैज्ञानिक बनने के लिए अथक मेहनत करना चाहिए ।
इस अवसर पर बहन साक्षी लाला ने डॉ प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जीवनी पर प्रकाश डाला वही बहन समृद्धि कुमारी ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के बारे में सबों को बताया। इस कार्यक्रम में विज्ञान के सभी आचार्य यथा अरविंद कुमार, सुतपा विश्वास ,राणा प्रताप सिंह, सुधीर कुमार दास ,पंकज कुमार गुप्ता , विनीता कुमारी की विशेष भागीदारी रहेगी।
