सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह के प्रधानाचार्य श्री रामाकान्त राणा एवं धनबाद वन प्रमंडल के जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) श्री विकास पालीवाल ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं आचार्यों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य अशोक कुमार सिंह ,राजेश कुमार शर्मा ,मानिक सेन, अनूप कुमार पांडेय, राणा प्रताप सिंह ,धर्मेंद्र तिवारी ,अविनाश कुमार चौहान, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार पाठक, पीयूष बेरा के साथ कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था।



