चुनाव लोकतंत्र की आत्मा- अनूप कुमार पांडेय 11/05/20026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बाल संसद एवं कन्या भारती का गठन करने हेतु चुनाव का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया । शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि रखी गई ।
सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किया गया उम्मीदवारों ने विद्यालय में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया । सभी ने आचार संहिता का पालन किया फिर कक्षा 3 से 12 तक के भैया बहनों ने प्रधानमंत्री के उम्मीदवारों को अपना मत प्रदान किया।
मीडिया प्रभारी आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे चलती है इसको भैया-बहन के मानस पटल पर अंकित करने के लिए विद्या भारती के योजना के अनुसार विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। मतदान निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए आचार्य-दीदीजी को विशेष जिम्मेदारी दी गई।
मतदान के उपरांत मतगणना की गई। जिसमें आचार्य अरविंद कुमार, राणा प्रताप सिंह, पंकज गुप्ता, जितेन्द्र दूवे(भूगोल), विकास गुप्ता,मानिक सेन,आचार्या प्रियंका बागची, सुलेखा कुमारी, कुमारी नमिता, विनिता कुमारी के साथ -साथ उम्मीदवार भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री के रूप में प्रशांत गयाली एवं चाहत खान रिकॉर्ड मतों के साथ जीत हासिल की ।
शपथ ग्रहण का भव्य समारोह 16 मई 2026 को होगा। मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में विद्यालय के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने एवं नागरिक के रूप में उनके उत्तरदायित्व बोध कराने के लिए विद्यालय में ऐसी व्यवस्था बनाई जाती है।




