0 Comments

गणित एवं विज्ञान मेला बच्चों के वैज्ञानिकी क्षमता को उजागर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका- जीएम

दिनांक 01 सितम्बर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के महाप्रबंधक श्री कमल कांत आनंद, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार मैनेजर बीसीसीएल वर्कशॉप,उद्धव चंद्रा सिनीयर मैनेजर, रवि कुमार सहायक प्रबंधक , उत्तम गयाली प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य रामाकांत राणा, उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार, विज्ञान प्रमुख आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया।

इस गणित एवं विज्ञान मेला में कुल 327 भैया बहनों ने भाग लिया जिसमें उनके वर्ग एवं टाॅपिक के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया इसमें जजमेंट के लिए सभी अधिकारियों ने भैया बहनों के सभी मॉडल को गहराई से जांचा एवं उनसे तरह-तरह के प्रश्न भी किया।

अपने उद्बोधन के क्रम में माननीय जीएम साहब ने कहा बच्चों को अपने गलती से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि गलती से हमें सीख मिलती है लेकिन गलती की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम की प्रस्तावना भौतिकी के आचार्य सुधीर कुमार दास जी ने रखा जबकि मंच संचालन वरिष्ठ आचार्या प्रियंका बागची ने किया।

अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि हर भैया- बहन के अंदर एक प्रतिभा छिपी होती है जिसको उजागर करने का सबसे बेहतरीन स्थान होता है विद्यालय इसलिए भैया बहनों को किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पीछे नहीं रहना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने किया। मीडिया प्रमुख आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि विज्ञान मेला में प्रथम करने वाले भैया -बहन प्रांतीय विज्ञान मेला जो हजारीबाग में 5-6 सितंबर तक आयोजित है उसमें भाग लेंगे जबकि गणित मेला में प्रथम करने वाले भैया- बहन प्रांतीय गणित मेला जो गिरिडीह में 5-6 सितंबर तक आयोजित है उसमें भाग लेंगे। इस मेला को सफल बनाने में गणित के आचार्य मानिक सेन, संतोष पाठक, श्रवण कुमार दुबे,महेन्द्र पाण्डेय, धिरज कुमार, अनिता कुमारी एवं विज्ञान के आचार्य अरविंद कुमार, राणा प्रताप सिंह , आचार्या सुतपा विश्वास, विनीता कुमारी के साथ-साथ सभी आचार्य एवं दीदी जी का विशेष योगदान रहा।

Share:

Categories: