दिनांक 22 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में धनबाद विभाग के 6 संकुलों से 27 विद्यालयों के बीच संस्कृति महोत्सव ,वैदिक गणित, मूर्ति कला त्वरित भाषण, आचार्य पत्रवाचन, एवं विज्ञान प्रश्न मंच के साथ लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया सर्वप्रथम धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, कस्तूरबा ढोरी के सचिव धीरज कुमार पांडे , प्रांतीय समिति के आमंत्रित सदस्य अमित कुमार सिंह, स्थानीय समिति के सदस्य उत्तम कुमार गयाली,कोषाध्यक्ष विनय कुमार पांडे समिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार के द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया ।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कराती है सर्वप्रथम संकुल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होती है इसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद एवं बोकारो जिले के कुल 27 विद्यालयों के अपने संकुल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 279 भैया एवं 268 बहन सम्मिलित हुए । इसमें संस्कृति बोध में शिशु वर्ग में राजकमल प्रथम ,फुसरो द्वितीय, बाल वर्ग में राजकमल प्रथम ,फुसरो द्वितीय किशोर वर्ग में राजकमल प्रथम, गुंजरडीह द्वितीय एवं तरुण वर्ग में राजकमल प्रथम एवं सिनीडीह दूसरे स्थान पर रहा।
वैदिक गणित में शिशु वर्ग में बाघमारा प्रथम, पेटरवार द्वितीय ,बाल वर्ग में राजकमल प्रथम ,सिनीडीह द्वितीय, किशोर वर्ग में राजकमल प्रथम , पेटरवार द्वितीय तथा तरुण वर्ग में राजकमल प्रथम और सिनीडीह द्वितीय स्थान पर रहा । विज्ञान प्रश्न मंच में शिशु वर्ग में राजकमल प्रथम, भूली नगर द्वितीय ,बाल वर्ग में बाघमारा प्रथम, सिंदरी द्वितीय किशोर वर्ग में भूली नगर प्रथम एवं देवनगर द्वितीय वहीं तरुण वर्ग में राजकमल प्रथम एवं श्यामडीह द्वितीय स्थान पर रहा ।
मूर्ति कला में बाल वर्ग में सिनीडीह प्रथम, भूली नगर द्वितीय एवं किशोर वर्ग में सिनीडीह प्रथम ,9 डी बोकारो द्वितीय स्थान पर रहा । लोक नृत्य में सिनीडीह प्रथम तथा सिंदरी द्वितीय रहा। वहीं आचार्य पत्र वाचन में 9 डी बोकारो प्रथम एवं सिनीडीह द्वितीय स्थान पर रहा। तात्कालिक भाषण में किशोर वर्ग में 9 डी बोकारो प्रथम एवं सिनीडीह द्वितीय स्थान जबकि तरुण वर्ग में सिनीडीह प्रथम एवं राजकमल द्वितीय स्थान पर रहा।
वही कथा कथन में शिशु वर्ग में सिनीडीह प्रथम स्थान एवं तुपकाडीह द्वितीय स्थान जबकि बाल वर्ग में सिनीडीह प्रथम स्थान एवं सिंदरी द्वितीय स्थान पर रहा। विभाग स्तरीय इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सितंबर एवं अक्टूबर में लोहरदगा, हजारीबाग एवं गिरिडीह में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में जगतनंदन तत्वा प्रधानाचार्य मधुगोड़ा एवं संस्कृति बौद्ध परियोजना के प्रांत सहसंयोजक, रणसुमन सिंह प्रधानाचार्य भूली नगर, संजीव कुमार प्रधानाचार्य बोकारो थर्ड सी, पंकज कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य बोकारो 2 A, विवेक कुमार राजकमल सह 59 संरक्षक आचार्य – दीदी जी की उपस्थिति रही।