सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में दिनांक 25 अगस्त 2026 ,दिन मंगलवार को बहनों की रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से राखी , मेंहदी,श्रीफल एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कुल 135 बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
शिशु वर्ग राखी में प्रथम अराधना कुमारी ,द्वितीय सोनाक्षी कुमारी ,तृतीय प्राची कुमारी ,मेहंदी में प्रथम अनुष्का कुमारी, द्वितीय अध्याय वर्धन ,तृतीय नैंसी गुप्ता एवं रोशनी कुमारी ने किया ।बाल वर्ग राखी में प्रथम दिव्यांशिका यादव, द्वितीय विनीता धीवर, तृतीय स्नेह और जेम्स व्योम ने किया ।मेहंदी में प्रथम रहनुमा परवीन, द्वितीय शीतल कुमारी, तृतीय नियति लाला और समीक्षा सिंह ने किया। किशोर वर्ग राखी में प्रथम डिंपल कुमारी, द्वितीय खुशबू कुमारी ,तृतीय रिया एवं रोशनी ने किया ।
कलश एवं श्रीफल सज्जा में प्रथम अर्चना द्वितीय प्रियांशी तृतीय सोनम , प्रथम आकांक्षा कुमारी द्वितीय ऋषिका तिवारी तृतीय रानी और नेहा ने किया ।मेहंदी में प्रथम अदिति कुमारी ,द्वितीय खुशी कुमारी तृतीय ब्यूटी कुमारी ने किया ।तरुण वर्ग मेहंदी में प्रथम संचिता सिंह , रागिनी कुमारी ,द्वितीय बरखा रानी एवं श्रीफल में प्रथम स्थान कुमकुम कुमारी ने प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं व्यवस्था में आचार्या सुलेखा कुमारी, विनीता जी, कुमारी नमिता, प्रियंका बागची, सुतापा विश्वास,उषा साव, के साथ उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार , आचार्य अशोक कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।