0 Comments

दिनांक 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को अभिभावक देवदुलाल मुखर्जी की अध्यक्षता में अभिभावकों की गोष्ठी कक्षा-नवम से द्वादश के भैया – बहनों की समग्र विकास के लिए आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकांत राणा , उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार , प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली एवं अभिभावक देवदुलाल मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा नवम से द्वादश के भैया-बहन के अभिभावक, कक्षाचार्य एवं कक्षाचार्या तथा बंधु भगिनी की उपस्थिति रही। कुल 76 अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अभिभावक बंधु-भगिनी एवं आचार्य-दीदी जी को उप प्रधानाचार्य , प्रधानाचार्य , समिति सदस्य, एवं देवदुलाल मुखर्जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं व्यवहार भैया – बहनों की उपस्थिति, गृहकार्य एवं स्वाध्याय, रुचि, प्रतिभा, मोबाइल एवं स्क्रीन टाइम, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा विद्यालय, अभिभावक सहयोग जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।

इस गोष्ठी में डॉ अभिषेक कुमार,कंचन देवी, लक्ष्मी देवी अनिल चौहान ,पंकज गुप्ता ,कारुलाल महतो ,ओमप्रकाश चौहान, प्रियंका सिंह, सत्येंद्र गिरी ,मुक्तेश्वर महतो, मोतीलाल महतो, राज मुनि देवी, विकास चंद्र रवानी, राजू ठाकुर, आशा देवी , रोमी देवी, स्मिता देवी गौरचंद रवानी, रमाकांत सिंह चंद्रिका चौहान, मंजुला देवी मिथिलेश प्रसाद ,श्याम शंकर सिंह रंजीत पाठक, हरिशंकर पांडे सह अन्य की उपस्थिति रही।

Share:

Categories: