स्वच्छता पखवाड़ा: BCCL गोविंदपुर-3 की प्रभात फेरी में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के 300 विद्यार्थी हुए शामिल
सिनीडीह, 27 जून 2026 : बीसीसीएल एरिया गोविंदपुर-3 द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह से क्षेत्रीय कार्यालय तक निकाली गई।
प्रभात फेरी में सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह के कक्षा 8 से 12 तक के 300 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रमुख उपस्थिति: BCCL की ओर से दुबे कुमार पटेल (क्षेत्रीय प्रबंधक, मानव संसाधन), दीपक कुमार सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रशासनिक), संजीव कुमार झा (क्षेत्रीय प्रबंधक, विक्रय), अमित कुमार (उप प्रबंधक, मानव संसाधन) सहित कुमार नंद गोपाल, मंतोष तिवारी, शैलेश कुमार तिवारी एवं प्रिंस कुमार उपस्थित रहे।
विद्यालय से आचार्य राणा प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, अनूप कुमार पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, मानिक सेन, कुमारी नमिता, विनीता कुमारी एवं सीमा कुमारी शामिल हुए।
BCCL द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
पृष्ठभूमि: BCCL प्रत्येक वर्ष अपने क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करता है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को विद्यालय में कक्षा 3 से 12 के 300 भैया-बहनों के बीच “क्लीन इंडिया एंड ग्रीन इंडिया” थीम पर ग्रुप वाइज चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।
मीडिया प्रभारी आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा, “BCCL के ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अलख जगाएंगे।”


