सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में एक सप्ताह के लिए “शिशु वाटिका कार्यशाला” आयोजित की गई है। कार्यशाला का उद्देश्य शिशु वाटिका के भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु गतिविधि-आधारित शिक्षण सामग्री एवं शिक्षण योजनाओं का निर्माण करना है। इस दौरान खेल-खेल में सरल एवं रुचिकर शिक्षा देने के लिए विभिन्न पाठ सामग्रियाँ तैयार की जा रही हैं।
प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बाल-केंद्रित एवं खेल-आधारित शिक्षा बच्चों के मानसिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो इसके लिए शिशु वाटिका कार्यशाला में आचार्या अनिता कुमारी ,नेहा तिवारी, शीतल कुमारी , अमृता कुमारी अपने कर कमलो के द्वारा तरह- तरह की वस्तुओं का सृजन कर रही हैं।
मीडिया प्रभारी आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सच में यह एक सराहनीय कार्य है इससे शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने शिशुओं को सीखने के प्रति ललक पैदा होगी,उनमें ज्ञान का प्रवाह तेजी से हो सकेगा।

