0 Comments

दिनांक 14 मई 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे कक्षा द्वादश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहन एवं उनके माता-पिता ।

ज्ञात हो द्वादश विज्ञान में विद्यालय के ऐशिक चंद्र ने 92.2 प्रतिशत लाकर इस क्षेत्र में अपना परचम लहरा दिया है वहीं विज्ञान के डॉली कुमारी 89.2 एवं अक्षत कुमार ने 87% , नितेश शर्मा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया । वाणिज्य में शताक्षी गुप्ता 83.4 सृष्टि पाठक 79 एवं गौरव कुमार , भारती कुमारी ने 65.6% , तथा कोमल कुमारी ने 63% प्राप्तांक हासिल किया है ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने उक्त सभी एवं उनके माता पिता को सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित अभिभावक विद्यालय व्यवस्था का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए भैया बहनों ने इसे अविस्मरणीय क्षण बताया। मौके पर आचार्य राजेश कुमार शर्मा, मानिक सेन, सुधीर कुमार ,नागेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी ,के एन चंद्र, संतोष पाठक उपस्थित थे।

Share:

Categories: