सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के भैया बहनों ने कक्षा द्वादश में लहराया परचम सीबीएसई 2026 के विज्ञान संकाय में ऐशिक चंद्र 92.2 प्रतिशत लाकर विज्ञान के टॉपर बने वहीं डाॅली कुमारी 89.2% लाकर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे जबकि अक्षत कुमार 87% लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे वही वाणिज्य संकाय में शताक्षी गुप्ता 83.8% लाकर प्रथम स्थान पर रही, सृष्टि पाठक 79% लाकर द्वितीय स्थान पर रही जबकि गौरव कुमार एवं भारती कुमारी ने 65.6% लाकर तृतीय स्थान पर रहने के गौरव प्राप्त किया है ।
विद्यालय के इस परीक्षाफल से क्षेत्र में खुशी के लहर है प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय होने के बावजूद हमारे यहां भैया बहन अच्छा करते हैं यह हम सबों के लिए गौरव का विषय है।शत प्रतिशत भैया बहन सफल रहे हैं।