94.8% लाकर संस्कार झा बने विद्यालय टॉपर वही 93.4% लाकर खुशी कुमारी विद्यालय के सेकंड टॉपर बनी जबकि रंभा 92.4% लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही, रिमझिम कुमारी ने 90.4% चौथे स्थान पर एवं 90% लाकर हर्ष कुमार पांचवें स्थान पर रहे हैं।
ज्ञात तो विद्यालय में इस वर्ष कुल 86 भैया बहनों ने इस परीक्षा में भाग लिया था जिसमें फर्स्ट डिवीजन 46 एवं सेकंड डिवीजन 15 एवं थर्ड डिवीजन 25 भैया बहन रहे।
विद्यालय की सफलता पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने सभी भैया बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है एवं कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के होने के बावजूद भी सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह हर वर्ष बेहतर से बेहतर रिजल्ट देता रहा है।