दिनांक -14 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में डाॅ० भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती रंजना देवी, आचार्या प्रियंका बागची एवं कुमारी नमिता के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन हुआ।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आचार्य राहुल राय ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता अंबेडकर जी का जीवन आदर्शों से भरा हुआ है। बहन जेम्स व्योम एवं समृद्धि ने हिंदी में एवं बहन रानी व नुपूर रानी ने अंग्रेजी में अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। बहन ज्योति प्रिया ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।
भैया अनंत गिरि,तनय मोदी,सौरभ एवं शुभम के गीत ने सबको भावविभोर कर दिया।मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना देवी ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं संविधान निर्माता के रूप में अंबेडकर जी प्रेरणास्रोत हैं।
अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर विद्यालय में नया वाहन भी आया,जिसका पूजन प्राचार्य रामाकान्त राणा,वाहन प्रमुख आचार्य अनूप पाण्डेय , आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी एवं कार्यालय प्रमुख नागेन्द्र सिंह के द्वारा माता लिलोरी मंदिर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का भरपूर सहयोग रहा।