0 Comments

14 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा -अरुण से द्वादश तक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों को मंच से सम्मानित किया गया।

प्रमुख आचार्य अशोक सिंह एवं सह -प्रमुख आचार्य मानिक सेन ने इसकी विधिवत् घोषणा की। कक्षा दशम की बहन सगुन झा 99.9 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में टाॅपर रही।मंच संचालन आचार्य पंकज गुप्ता ने किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने कहा कि भैया -बहनों के परिश्रम का प्रतिफल यह परीक्षाफल है।

प्राप्त परीक्षाफल को ध्यान में रखते हुए इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखना है। अपने लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी विषयों पर विशेष ध्यान देना है।

सभी सफल भैया -बहनों को प्रबंधकारिणी समिति की ओर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Categories: