0 Comments


दिनांक -19 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा, जयंती प्रमुख आचार्या कुमारी नमिता,सदन प्रमुख आचार्य जितेन्द्र दुबे के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं गोस्वामी जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ।बहन समृद्धि ने अंग्रेजी में भैया यश व सतीश ने गोस्वामी जी के जीवन और साहित्य पर अपने भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला।

भैया यशराज और आर्यन के गीत की प्रस्तुति ने सबको भावविभोर कर दिया। गणित के आचार्य मानिक सेन ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसीदास जी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है।उनकी रचनाएं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है।

प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास एक संत ही नहीं बल्कि एक युगद्रष्टा थे।इनकी सभी रचनाएं सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भरा हुआ है। इस जयंती के अवसर पर विद्या भारती की योजना के अनुसार विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।

जिसमें कक्षा -द्वितीय व तृतीय के लिए सुलेख, कक्षा-चतुर्थ व पंचम के लिए चित्रकला, कक्षा -षष्ठ से दशम के लिए निबंध प्रतियोगिता उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार आचार्य अशोक सिंह,जितेन्द्र दूबे, अजय कुमार पाण्डेय, पियूष बेरा एवं आचार्या नमिता जी की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भारत सरकार की योजना के अनुसार मधुबन थाना, धनबाद के थाना प्रभारी शुभम कुमार के द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु कारगर उपाय पर विस्तार से बताया गया। पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार ने आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन स्केम से बचने के लिए आवश्यक सावधानी हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share:

Categories: