0 Comments

15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का 80 वां समारोह में प्रधानाचार्य रामाकांत राणा के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकांत राणा,उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली, विनोद सिंह के द्वारा भारत माता का पूजन एवं आरती किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के द्वारा घोष प्रदर्शन , योग-व्यायाम प्रदर्शन, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं खोरठा भाषण, नृत्य तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि देश हमारे लिए सर्वोपरि है, हमें अपने देश की आन बान और शान को हमेशा बनाए रखना होगा। विद्यार्थी अगर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई कर ले तो उनके लिए यही सबसे बड़ी देशभक्ति होगी।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष विनय पांडे , धनबाद ग्रामीण जिला संघचालक विशु रवानी, बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के दुबे कुमार पटेल क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन, अमित कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक योजना , अनेक अभिभावक बंधु-भगिनी की उपस्थिति रही।

विद्यालय के भैया -बहनों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी एवं कर्मचारी बंधु -भगिनी की सक्रिय भागीदारी रही।

Share:

Categories: