0 Comments

दिनांक -13 अप्रैल 2026 को सिनीडीह संकुल के प्रधानाचार्यों की बैठक संकुल संयोजक श्री माधव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विद्या भारती एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 की अवधारणा के अनुरूप संकुल स्तर पर प्रभावी योजना बनाने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। इसमें बालक -बालिका का व्यक्तित्व विकास, शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण, विषय सह आचार्य प्रशिक्षण, प्रश्नमंच प्रतियोगिता,विद्वत परिषद गोष्ठी एवं संकुल स्तर पर विषय प्रमुख एवं सह-प्रमुख के दायित्व पर सबने अपना विचार व्यक्त किया।

इस बैठक में सिनीडीह के प्रधानाचार्य सह संकुल प्रमुख रामाकान्त राणा , बाघमारा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार झा, भूली नगर के प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह, तेतुलमारी के प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा एवं श्यामडीह के प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share:

Categories: