सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में मनाई गई महाराणा प्रताप जी की जयंती
दिनांक 22 जून 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर के सिनीडीह के प्रांगण में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम प्रभारी -अशोक सिंह एवं आचार्य संतोष पाठक के द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया ।
अपने उद्बोधन के क्रम में आचार्य अनूप पांडे जी ने कहा कि महाराणा प्रताप एक देशभक्त शासक थे। देश व धर्म की रक्षा के लिए के लिए अपने जीवन को बलिदान करने वाले सच्चे सपूत थे, घास की रोटी को स्वीकारे पर गुलामी को स्वीकार नहीं किया।
बहन मेघा एवं रानी ने उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। मंच संचालन बहन खुशी कुमारी ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।