दिनांक -18 जून 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शिशु वाटिका के भैया -बहनों को पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर सुवर्ण प्राशन औषधि पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा एवं प्रभारी आचार्य अशोक कुमार सिंह के कर-कमलों से दीप प्रज्वलन एवं वैद्यराज धन्वंतरि के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए यह औषधि अत्यंत लाभकारी है।इस अवसर पर तकरीबन 32 भैया -बहनों को औषधि पिलाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख अनिता कुमारी, आचार्य अजय पाण्डेय, आचार्या नेहा कुमारी,शीतल कुमारी,अमृता कुमारी की सक्रिय औभूमिका रही। इस अवसर पर भैया -बहनों के अभिभावक बंधु-भगिनी की भी उपस्थिति रही।

