0 Comments

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में वीर कुंवर सिंह जी की जयंती मनाई गई ।

सर्वप्रथम प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ,आचार्य अनूप पांडे एवं आचार्या कुमारी नमिता ने दीप प्रज्वलन एवं उनके छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात हिंदी में बहन शिप्रा कुमारी एवं अंग्रेजी में बहन सुलेखा कुमारी के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आचार्य अनूप पांडे ने कहा कि कुंवर सिंह स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे उन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया। हमें उनके जीवन से देश प्रेम की शिक्षा लेनी चाहिए।

बहन प्राची कुमारी ने कविता का माध्यम से अपने प्रस्तुति दी वहीं बहन माही, रिशिका तिवारी,प्रीती ,डॉली करिश्मा,पीहू ,मेघा ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाबू कुंवर जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आशीर्वचन प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि हम जयंतियां इसलिए मनाते हैं ताकि हम महापुरुषों से प्रेरणा ले सके और अपने जीवन को उनके अनुसार बेहतर बना सके। मंच संचालन कक्षा 9 की बहन खुशी कुमारी के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में सभी आचार्य -दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: