दिनांक -16 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में सीबीएसई कक्षा -दशम की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच भैया -बहनों एवं उनके अभिभावकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय में किया गया।
भैया संस्कार झा 94.8 % अंक लाकर प्रथम,बहन खुशी कुमारी 93.4% अंक लाकर द्वितीय, बहन रंभा कुमारी 92.4 %अंक लाकर तृतीय, बहन रिमझिम कुमारी 90.4% अंक लाकर चतुर्थ तथा भैया हर्ष कुमार 90% लाकर पंचम स्थान प्राप्त किए जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
प्रधानाचार्य श्री रामाकान्त राणा ने भैया -बहनों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि सच्ची लगन एवं निष्ठापूर्वक परिश्रम का प्रतिफल है कि ऐसे भैया -बहन सम्मानित हो रहे हैं।
भैया -बहनों की सफलता में माता -पिता के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे अभिभावक बंधु-भगिनी को सम्मानित कर विद्यालय परिवार को गौरव की अनुभूति हो रही है।
आप इसी प्रकार और बेहतर के लिए प्रयासरत रहें और सम्मानित होते रहें -ऐसी शुभकामनाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का सक्रिय सहयोग रहा।


