दिनांक -01 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में नवीन सत्र -2026-27 का शुभारंभ अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ से हुआ। प्रधानाचार्य श्री रामाकान्त राणा ने कहा कि पाठ का मुख्य उद्देश्य श्री राम के गुणों का गुणगान करना है।
यहां पढ़ने वाले भैया -बहनों में श्री राम के समान आदर्श हो एवं समरसता का भाव विकसित हो, आचार्यों में गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र के समान अध्यापन कौशल हो, इस उद्देश्य से सत्रारंभ में अखंड पाठ का आयोजन होता है।
पूजन आचार्य अजय पाण्डेय द्वारा द्वारा कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा, प्रभारी अशोक सिंह एवं आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली,सभी आचार्य -दीदीजी, कर्मचारी बंधु -भगिनी, अभिभावक बंधु-भगिनी एवं भैया -बहनों के सहयोग से 24 घंटे के इस अखंड पाठ की पूर्णाहुति कल होगी।



