0 Comments

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में त्रि- दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ! सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा एवं भौतिकी के वरिष्ठ आचार्य अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

तीन दिनों के इस कार्यशाला में सत्र 2026- 27 में सत्रारंभ ,विद्यालय के क्रियान्वयन , राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर विषय प्रतिपादन करना, परीक्षा, प्रतियोगिताएं ,अनुशासन, खेलकूद, संगीत ,अभिभावक गोष्ठी, जयंती , अवकाश , दादा -दादी ,नाना -नानी सम्मान समारोह, पंचपदी शिक्षण पद्धति ,नित्य प्रति नवाचार आदि पर विशेष रणनीति बनाने का कार्य होगा।

प्रधानाचार्य श्री राणा जी ने कहा कि विद्या भारती प्रत्येक वर्ष सत्रारंभ से पहले अपने सभी विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन करवाती है ऐसे कार्यशाला से आचार्यों के बीच नवाचार का आदान-प्रदान होता है जिससे भैया बहन विशेष रूप से लाभान्वित होते हैं। इस कार्यशाला में सभी आचार्य – दीदी जी उपस्थित हैं।

Share:

Categories: