0 Comments

12 मार्च 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में आचार्य राजीव कुमार सिंह के सेवावकाश होने पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आचार्य राजीव कुमार सिंह सपत्नी श्रीमती अंजू सिंह, प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा ,प्रबंधकारिणी समिति सदस्य उत्तम गयाली, एवं आचार्य अशोक कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित किया ।

अपने अनुभव को साझा करते हुए आचार्य महेंद्र पांडे ने कहा आचार्य कुमार सिंह जी केवल भैया-बहनों में विषय का ज्ञान ही नहीं अपितु उनमें राष्ट्रप्रेम सदाचार के गुणों आदि का समावेश कराया।

साथी अपने अनुभव को साझा करते हुए आचार्या सुलेखा कुमारी ने कहा कि आचार्य राजीव जी भैया बहनों के बीच अपनी अमित छाप छोड़े हैं कर्तव्य पालन ,समय पालन इनमें कूट-कूट कर भरा हुआ था। प्रशस्ति पत्र का वाचन और ससम्मान भेंट आचार्या कुमारी नमिता द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अंगूठी और चेक देकर सम्मान किया।

शाॅल भेंट देकर समिति सदस्य उत्तम गयाली ने उन्हें सम्मानित किया। आचार्य अशोक कुमार सिंह ने उन्हें बूके देकर सम्मानित किया।

मौके पर आचार्य पीयूष बेरा का तबले पर साथ लेते हुए आचार्य जितेंद्र कुमार दूबे एक स्नेह भरा गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया ।मंच संचालन आचार्य अजय कुमार पांडे ने किया ।

अतिथि परिचय आचार्य अनूप कुमार पांडे जी ने किया। अपने उद्बोधन के क्रम में श्री उत्तम जी ने कहा कि आचार्य राजीव कुमार सिंह शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट छाप छोड़े हैं। अपने आशीर्वचन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा जी ने कहा कि आचार्य राजीव कुमार सिंह में कर्तव्य पालन की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। मौके पर सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे ।

Share:

Categories: