0 Comments

दिनांक 7 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में कक्षा-द्वादश के भैया बहनों के लिए दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य रामाकांत राणा, सदस्य विनोद कुमार सिंह, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उत्तम गयाली, पूर्व आचार्य विधानचंद्र झा एवं गौतम मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

अपने विद्यालय के अनुभव को साझा करते हुए भैया ऐशिक चन्द्रा ने कहा कि विद्यालय से जो हमने सीखा है वह आने वाले जीवन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस विद्यालय से हमें केवल विषय ज्ञान ही नहीं मिला, संस्कार एवं जीवन जीने की कला भी मिला।भैया साकेत ने कहा कि यहाँ के आचार्य-दीदीजी से मिला स्नेह अविस्मरणीय रहेगा।

बहन ज्योति पाॅल ने कहा कि यहाँ के आचार्य दीदी जी हमें इस तरह से तैयार करते हैं कि हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में निर्भीक एवं निर्विवाद रूप से आगे बढ़ते रहें। बहन कृति ने कहा कि इस विद्यालय में कमजोर भैया बहनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो उसके लिए यादगार रहेगा। प्रधानाचार्य जी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय से ग्रहण किया गया संस्कार एवं अनुशासन को देश एवं समाज के हित के लिए लगाना है।

इस अवसर पर कक्षा एकादश के भैया बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं द्वादश के भैया बहनों को भेंट प्रदान किया। मंच संचालन कक्षा एकादश के भैया नैतिक रवानी एवं बहन आकृति दुबे ने किया। बहन चाहत ने नृत्य के माध्यम से अपनी छाप छोड़ी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकादश की सभी भैया- बहनों का विशेष योगदान रहा। मौके पर आचार्या प्रियंका बागची ,आचार्य सुमित उपाध्याय एवं राणा प्रताप सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

धन्यवाद ज्ञापन आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने किया जबकि शांति मंत्र आचार्य अजय कुमार पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: