दिनांक 23 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर अक्षरारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों के साथ माता सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात क्षेत्र से आए 3 साल से ऊपर के नन्हें मुन्हें 57 बच्चों के बीच अक्षरारंभ कार्यक्रम किया गया ।
पंडित के रूप में आचार्य अजय पांडे जी ने सभी को वैदिक मंत्रों के साथ अक्षरारंभ आयोजित करवाया। प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने कहा कि हमारे 16 संस्कारों में अक्षरारंभ का बहुत ही बड़ा महत्व होता है इस संस्कार के बाद बच्चों के अंदर पढ़ने- लिखने की भावना जागृत होती है जो उसके सफल भविष्य को सही दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर आचार्य संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार दुबे, पीयूष बेरा ,अशोक कुमार सिंह, राजीव सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुमित उपाध्याय, सुधीर दास, एवं आचार्या उषा कुमारी ,शीतल कुमारी, नेहा तिवारी ,अनिता कुमारी सुतपा विश्वास, प्रियंका बागची, डॉ निशा तिवारी ,सुलेखा कुमारी, कुमारी नमिता एवं सुश्री नमिता कुमारी का विशेष योगदान रहा है।