0 Comments

दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में महामना मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ,आचार्य श्री अनुप पांडे एवं श्री गौतम मुखर्जी के द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्पार्चन किया गया ।

इस अवसर पर भैया एशिक चंद्र एवं बहन अर्श वत्स ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया जबकि भैया हर्ष कुमार एवं बहन रूबी मुखर्जी ने अंग्रेजी में अपने विचार रखें ।

कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य श्री अनुप पांडे जी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का देश की सशक्तिकरण में बहुत बड़ा योगदान रहा है वहीं मदन मोहन मालवीय स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ बहुत बड़े शिक्षाविद थे जिन्होन भारत में शिक्षा की अलख जगाने के लिए बी एच यू की स्थापना की ।

अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री सिन्हा जी ने कहा कि दोनों ही विभूति देश के सच्चे सपूत थे हमें इनसे प्रेरणा लेकर देश को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। मंच संचालन आचार्या कुमारी नमिता ने किया।इस अवसर पर सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: