दिनांक 4 नवंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में गुरु नानक देव जी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य श्री उत्तम गयाली एवं समिति सदस्य श्री बिनोद सिंह ने सामूहिक रूप से गुरु नानक देव के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर अवनी लाला, साक्षी लाला ने हिंदी में कविता , तथा कुमार श्रेयांश एवं ओंकार नाथ तिवारी ने हिंदी में जबकि रानी कुमारी एवं सान्वी चौरसिया ने अंग्रेजी में गुरु नानक देव के बारे में बच्चों के बीच अपने विचार रखें । ज्योति प्रिया ने एकल गीत एवं तृषा, दिया ,चांदनी एवं नियति ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया ।अंग्रेजी के आचार्य श्री मनोज कुमार वर्मा जी ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे वहीं आचार्य श्री महेंद्र पांडे जी ने हिंदी में उद्बोधन प्रस्तुत किया ।
अपने उद्बोधन के क्रम में प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य श्री उत्तम गयाली जी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने भारत के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए अलख जगाने का काम किया है हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए वहीं प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि गुरु नानक देव केवल सिखों के लिए ही नहीं हम सबों के लिए गुरु के तुल्य हैं क्योंकि उन्होंने सबों के बीच ज्ञान का प्रसार कराकर लोगों को आपस में जोड़कर रखने का कार्य किया।
मंच संचालन कक्षा सप्तम की सुप्रिया तिवारी एवं नूपुर रानी ने किया जबकि अतिथि परिचय आचार्य श्री अजय पांडे जी ने किया। इसी कार्यक्रम में शारदा विहार भोपाल में आयोजित छत्तीसवां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह जूडो, कुश्ती एवं कुराश प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहन आंचल कुमारी को मंच से सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में जूडो में अपने सिनीडीह विद्यालय से प्रिया कुमारी कक्षा षष्ठ, दीपा कुमारी कक्षा सप्तम, पायल कुमारी कक्षा नवम एवं आंचल कुमारी कक्षा दशम ने भाग लिया था जिसमें आंचल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विद्यालय की आचार्या सुश्री नमिता कुमारी एवं संरक्षिका के रूप में आचार्या सुतापा विश्वास जी बहनों के साथ भोपाल गई थी।