0 Comments

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल -2025-26 के पावन अवसर पर विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित प्रतिभा चयन एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा कक्षा -तृतीय से दशम के लिए संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में चयनित भैया- बहन दिसंबर- 2025 में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। इसके साथ -साथ कक्षा -अरुण से द्वादश तक के भैया-बहनों के बीच अर्द्ध-वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया।

कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों को मंच से मैडल देकर सम्मानित किया गया।

शिशु वाटिका में मां दुर्गा के नवरूपों की झांकी के साथ -साथ कन्या पूजन भी किया गया। प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भैया -बहनों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना ही हम आचार्यों का कर्तव्य है।

भैया -बहन पूर्ण मनोयोग से अपनी तैयारी सुनिश्चित करें एवं परीक्षाफल को और बेहतरीन करें। कक्षा -दशम एवं द्वादश के भैया -बहनों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर करना है, इसके लिए रूटीन बनाकर सभी विषयों की समुचित तैयारी करनी है।

अभी नवरात्र चल रहा है, इस अवसर पर मां दुर्गा के नवरूपों का दर्शन एवं कन्या पूजन भारत के महानतम सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करता है।

परीक्षा फल की घोषणा परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री अशोक कुमार सिंह जी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य -दीदीजी का सक्रिय सहयोग रहा।

Share:

Categories: