0 Comments

दिनांक -09 सितम्बर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में नोवामुंडी (पूर्वी सिंहभूम) में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा( 4-7) सितम्बर 2025 को आयोजित 36 वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 (एथलेटिक्स) में अपने विद्यालय से 17 भैया -बहन सम्मिलित हुए थे।

जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर भैया -बहनों ने 3 स्वर्ण,11 रजत एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी सफल भैया -बहनों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहन क्षेत्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में (7-9) अक्टूबर 2025 को पूर्णिया, बिहार में सम्मिलित होंगे। खेलकूद के आचार्य श्री प्रवीण कुमार दास एवं सुश्री नमिता कुमारी ने सभी भैया -बहनों का मार्गदर्शन किया।

प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने सभी सफल प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इसी प्रकार पू्र्ण मनोयोग से क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल होकर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी अपनी जीत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: