0 Comments

दिनांक 23 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित धनबाद विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

जिसमें धनबाद एवं बोकारो जिले के 27 सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर के संकुल स्तर में प्रथम एवं द्वितीय करने वाले 352 भैया एवं 239 बहन सम्मिलित हुए ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम श्रीमान राजेंद्र कामत प्रवासी कार्यकर्ता विद्या विकास समिति सह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर 9 D बोकारो , श्री सुनील कुमार पाठक प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी, श्री चितरंजन सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर तेतुलमारी, श्री उपेंद्र पांडे प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर 2 ए बोकारो, श्री राजकुमार प्रसाद प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर दुग्धा बस्ती, श्री राकेश सिन्हा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह, श्री रमेश कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर जरीडीह बाजार, श्री उत्तम गयाली प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, श्री राजेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

ज्ञात हो विद्या विकास समिति प्रत्येक वर्ष सभी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर के भैया बहनों के बीच तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती है जिससे उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा का विकास हो सके इसी कड़ी में सबसे पहले संकुल स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाती है।

वहां प्रथम और द्वितीय करने वाले प्रत्येक वर्ग के यथा शिशु वर्ग ,बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में अलग-अलग विषयों के प्रश्न मंच आयोजित किए जाते हैं।

इस प्रश्न मंच में इस वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच आयोजित किया गया था जिसमें धनबाद एवं बोकारो जिले के कुल 27 सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के कुल 591 भैया बहनों ने संस्कृत, विज्ञान, अंग्रेजी , वैदिक गणित एवं संगणक की प्रतियोगिता में भाग लिये ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहन प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच में भाग लेंगे जिसमें झारखंड प्रांत के सभी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों के हर एक विभाग के प्रश्न मंच में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहन सम्मिलित होंगे।

इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी में तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह दूसरे स्थान पर रहा जबकि संस्कृत के शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह प्रथम स्थान पर रहा वहीं विज्ञान में तरुण वर्ग एवं वैदिक गणित में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

अतिथि परिचय आचार्य श्री पंकज कुमार गुप्ता ने किया जबकि मंच संचालन वरिष्ठ आचार्या श्रीमती प्रियंका बागची ने किया।

दिन भर के चलने वाले इस प्रतियोगिता में सभी भैया बहनों एवं उनके संरक्षक आचार्य दीदी जी के लिए विद्यालय के द्वारा जलपान भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई।

अपने उद्बोधन के क्रम में श्री राजेंद्र कामत जी ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि मनके हारे हार है और मन के जीते जीत वैसे भैया बहन जो विशेष स्थान नहीं ला सके उन्हें हार नहीं मानना चाहिए और अगले वर्ष के लिए फिर से अथक प्रयास करना चाहिए।

बताते चलें कि 28 अगस्त को संस्कृति बोध परियोजना ,पत्र वाचन, संगीत की विभाग स्तरीय प्रतियोगिता पुनः सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में आयोजित होना है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: