0 Comments

दिनांक 20 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के महाप्रबंधक श्री किशोर कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कुमार डिप्टी मैनेजर बीसीसीएल वर्कशॉप, श्री भुवनेश्वर कुमार यांत्रिक अभियंता यांत्रिकी विभाग ,श्री रवि कुमार सहायक प्रबंधक ,श्री अशोक कुमार साव वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, श्री आरके तिवारी सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, श्री अमित महतो क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, श्री उत्तम गयाली प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, श्री अंतेश सिंह प्रबंधन समिति सदस्य, प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार सिन्हा, विज्ञान प्रमुख आचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया।

इस गणित एवं विज्ञान मेला में कुल 148 भैया बहनों ने भाग लिया जिसमें उनके वर्ग एवं टाॅपिक के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया इसमें जजमेंट के लिए सभी अधिकारियों ने भैया बहनों के सभी मॉडल को गहराई से जाॅंचा एवं उनसे तरह-तरह के प्रश्न भी किये। अपने उद्बोधन के क्रम में माननीय जी.एम.साहब ने कहा बच्चे अपने शिक्षकों एवं माता-पिता के बताएं मार्ग पर चल कर ही सफलता की उच्चतम शिखर पर पहुंच सकते हैं।

कार्यक्रम की प्रस्तावना भौतिकी के आचार्य श्री सुधीर कुमार दास जी ने रखा जबकि मंच संचालन वरिष्ठ आचार्या प्रियंका बागची ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान की आचार्या श्रीमती विनीता कुमारी ने किया।

मीडिया प्रभारी आचार्य श्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि विज्ञान मेला में प्रथम करने वाले भैया -बहन प्रांतीय विज्ञान मेला जो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित है उसमें भाग लेंगे जबकि गणित मेला में प्रथम करने वाले भैया- बहन प्रांतीय गणित मेला जो प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर जमशेदपुर में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित है उसमें भाग लेंगे।

इस मेला को सफल बनाने में गणित के आचार्य श्री मानिक सेन, श्री संतोष पाठक ,श्री गौतम मुखर्जी, श्री श्रवण दुबे एवं विज्ञान के आचार्य श्री अरविंद कुमार, श्री राणा प्रताप सिंह श्रीमती सुतपा विश्वास के साथ-साथ सभी आचार्य एवं दीदी जी का विशेष योगदान रहा।

Share:

Categories: