15 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया ।सर्वप्रथम भारत माता पूजन एवं माननीय प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात घोष प्रदर्शन ,योग ,व्यायाम ,आसन ,सूर्य नमस्कार ,पिरामिड का प्रदर्शन किया गया ।
बहनों द्वारा शिव स्तुति भाव नृत्य एवं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पी पी तर रर रम नन्हे मुन्ने सैनिक हम जैसे कार्यक्रम को दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की ।
हिंदी भाषण बहन साक्षी लाला, अंग्रेजी भाषण बहन चाहत खान ,संस्कृत भाषण बहन समृद्धि एवं खोरठा भाषण बहन सोनी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।अतिथि परिचय आचार्य श्री महेंद्र पांडे जी के द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन बहन सृष्टि पाठक ,बहन श्रेयांशी आचार्य अजय पांडे एवं आचार्या प्रियंका बागची जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद विभाग के विभाग निरीक्षक श्री नीरज कुमार लाल, विशिष्ट अतिथि श्री जयंत जायसवाल उप महाप्रबंधक बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया3, प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद,सदस्य श्री उत्तम गयाली ,अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री विनोद झा ,डॉक्टर श्री तापस कुमार घोष , श्री मुरारी प्रसाद,सभी आचार्य दीदी जी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति ,अभिभावक बंधु -भगिनी एवं भैया – बहन उपस्थित थे।