दिनांक -13 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में श्री बालकृष्ण एवं राधा रानी रूप सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिभाविका श्रीमती स्नेहा पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पुलिस निरीक्षक श्री अंकित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य श्री उत्तम गयाली, प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मंच संचालन वाटिका प्रमुख श्रीमती अनिता कुमारी ने किया। अतिथि परिचय श्रीमती उषा साव ने किया। कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आचार्य श्री अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर चरित्र निर्माण करना एवं सद्गुणों का विकास करना है।
मनमोहक सोहर गीत संगीत आचार्य श्री जितेन्द्र दूवे ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए विद्यालय इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करता है। इसके लिए अभिभावक बंधु-भगिनी का सहयोग सदैव मिलना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि श्री अंकित पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक परिवेश में इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यालय ने प्रशंसनीय कार्य किया है। श्री कृष्ण व राधा रूप में आए बच्चों में ईश्वर का रूप देखकर अभिभूत हूं। इस अवसर पर कक्षा -अरुण से द्वितीय तक के प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। जिसमें कक्षा -अरुण में अक्षिता ने प्रथम,विराज ने द्वितीय एवं अणु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा -उदय में हर्षवर्धन ने प्रथम,पृशा ने द्वितीय एवं आर्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा -प्रभात में वाणी ने प्रथम, नित्या ने द्वितीय एवं अयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा -प्रथम में वाण्या ने प्रथम, अक्षित ने द्वितीय एवं आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा -द्वितीय में अणु ने प्रथम, श्रृष्टि ने द्वितीय एवं कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी भैया -बहनों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी 72 भैया बहनों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों की आरती उतारी गई। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पीयूष जी, श्रीमती सुतपा विश्वास एवं अन्य आचार्य बंधु -भगिनी का सक्रिय सहयोग रहा।