दिनांक 8 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में राखी निर्माण, मेहंदी एवं श्रीफल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता चार वर्गों शिशु वर्ग ,बाल वर्ग ,किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में आयोजित हुई ।
इस प्रतियोगिता में कुल 122 बहनों ने भाग लिया । प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विनीता दीदी जी ,प्रियंका दीदी जी ,सुलेखा दीदीजी, नमिता दीदी जी ,सुतपा दीदी जी का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर समस्त आचार्य – दीदी जी उपस्थित थे।