0 Comments

दिनांक 2 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती सह विज्ञान सप्ताह के समापन का कार्यक्रम मनाया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे विद्यालय के प्रबंधनकारिणी समिति के सदस्य श्रीमान उत्तम गयाली जी।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ आचार्य राजेश कुमार सह अशोक कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । अतिथि परिचय आचार्या सुतपा विश्वास ने किया ।

भौतिकी के आचार्य सुधीर कुमार ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि डाॅ० प्रफुल्ल चंद्र राय एक प्रसिद्ध भारतीय रासायनिक और शिक्षक थे साथ ही साथ वे एक महान देशभक्त भी थे । मंच संचालन श्रेयांशी एवं सृष्टि पाठक के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच , प्राथमिक उपचार पर आधारित लघु नाटिका कक्षा 9 अ की बहनों के द्वारा तथा प्लास्टिक निषेध पर लघु नाटिका कक्षा अष्टम अ की बहनों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

बहन लाडली एवं खुशी कुमारी ने अंग्रेजी में भाषण तथा बहन जेम्स व्योम ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया । बहन ज्योति प्रिया ने गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी ।भैया प्रेम एवं ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत अंधविश्वास पर आधारित नाटक ने सभी की आंखें खोल दी। धन्यवाद ज्ञापन विनीता दीदी जी ने किया। इस अवसर पर सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: