0 Comments

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में वैदिक गणित सप्ताह का समापन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे विद्यालय के अभिभावक श्री दीपक बर्णवाल। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री दीपक बर्णवाल , प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा एवं गणिताचार्य श्री मानिक सेन के कर कमलों से दीप प्रज्वलन किया गया।

ज्ञात हो कि इस सप्ताह को विद्यालय में वैदिक गणित सप्ताह के रूप में मनाया गया इसमें गणित को बढ़ावा देने के लिए पूरे सप्ताह वैदिक गणित से संबंधित सूत्रों की जानकारी दी गई।

गणित के आचार्य श्री मानिक सेन, श्री संतोष पाठक, श्री श्रवण दुबे , श्री गौतम मुखर्जी एवं आचार्या श्रीमती अनीता कुमारी के नेतृत्व में सारे कार्यक्रम किए गए ।मंच संचालन बहन बरखा रानी एवं अदिति मुखर्जी ने किया ।

मौके पर गणितीय गीत एवं गणितीय प्रदर्श पर आधारित गीत का संचालन किया गया ।कार्यक्रम की प्रस्तावना को प्रस्तुत करते हुए आचार्य श्री गौतम मुखर्जी ने कहा कि गणित के बिना हमारा जीवन नहीं चल सकता इसलिए हमें गणित में पारंगत होना चाहिए ।

अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि गणित बहुत ही सरल विषय है बच्चे इससे डरते हैं जिस कारण यह जटिल हो जाता है इसलिए सभी को इसमें विशेष रुचि रखनी चाहिए। मौके पर सभी आचार्य एवं दीदी जी की उपस्थिति रही।

Share:

Categories: