0 Comments

दिनांक -25 जुलाई 2025 को पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शिशु वाटिका, प्रथम एवं द्वितीय के भैया -बहनों के द्वारा हवन -पूजन के साथ 54 बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई गई।

प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि पुष्य नक्षत्र में इस औषधि को पिलाने से बच्चों के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है एवं मस्तिष्क का विकास होता है।

इस अवसर पर वाटिका प्रमुख श्रीमती अनीता जी,सह प्रमुख सुश्री नमिता जी, आचार्य श्री अजय कुमार पाण्डेय जी, श्री महेन्द्र पाण्डेय जी एवं श्री पियूष बेरा जी की सक्रिय भूमिका रही।

Share:

Categories: